श्री सुनील उत्तमराव साळवे
(9637661378 /9527190782)
मुख्य संपादक
Vansh News Digital Web portal online.
कामठी/नागपुर : 4 जुन 2026
गाय को ‘राष्ट्रीय पशु घोषित करने की अब मांग उठी है कामठी नगरपरिषद के पुर्व नगराध्यक्ष तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी अब्दुल शकूर नागानी कामठी कौमी एकता मंच के माध्यम से 15 जून को ज्ञापन सौंपेगे। कांग्रेसके नेता शकुर नागाणी ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने कि मांग कि है।
पूर्व अध्यक्ष नागानी की विशेष अपील
यदि कुछ लोगों को ‘पशु’ (National Animal) शब्द के प्रयोग “” से आपत्ति है, तो सरकार को उदारता दिखाते हुए गाय को ‘राष्ट्र माता’ ही घोषित कर देना चाहिए।
नागानी का मानना है कि गाय को यह उच्च सम्मान देने से न केवल करोड़ों लोगों की आस्था का सम्मान होगा, बल्कि पशु तस्करी और गौकशी के नाम पर होने वाली हिंसा व “मॉब लिंचिंग” जैसी घटनाओं पर भी स्थायी विराम लगेगा।
कामठी शहर में सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता की मिसाल पेश
नागानी ने भेजे कौमी एकता मंच द्वारा भेजे एक ज्ञापन मे बताया कि,’ पशु’ शब्द पर अगर किसी को आपत्ति हो तो ‘राष्ट्र रूप से कहा कि, “यदि कुछ लोगों ने गाय को विशेष रूप से ” राष्ट्रीय माता” का दर्जा देकर उदारता दिखाए ।इसी उद्देश्य नगर परिषद् कामठी मे सौहार्द रैली का कौमी एकता मंच के माध्यम से तहसीलदार को ज्ञापन दिया जाएगा। कल शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे कामठी के जयस्तंभ चौक स्थित भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी के पुतले को माल्यार्पण कर इस सौहार्द रैली कि शुरुआत होगी।. इसके बाद सभी सामाजिक संस्था सभी धर्मगुरू भी इस सौहार्द रैली मे शामिल होंगे। सहभागी नागरिक एकजुट होकर पैदल मार्च करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचेंगे और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे। हिंदु – मुस्लिम एकता व सामाजिक एकजुटता दिखाने की अपील कामठी कौमी एकता मंच के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद असलम अंसारी और हाजी अब्दुल शकूर नागानी ने संयुक्त रूप से कि है। कि इस आयोजन में शहर के सभी जागरूक नागरिक, व्यापारी और समाजसेवी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इस पहल का मुख्य उद्देश्य देश में आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय अखंडता को और अधिक मजबूत करना है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में देश के कई अन्य मुस्लिम संगठन और धर्मगुरु भी इस मांग का समर्थन कर रहे हैं ताकि धर्म के नाम पर होने वाली राजनीति को समाप्त किया जा सके। कामठी से उठी यह आवाज अब एक बड़े राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बनती दिखाई दे रही है।












