श्री. सुनील उत्तमराव साळवे
(9637661378 /9527190782)
मुख्य संपादक
Vansh News Digital Web portal online.
कामठी /नागपुर : 19 अप्रैल 2026.
बहुजन रिपब्लिकन एकता मंच की अध्यक्षा एवं पूर्व राज्यमंत्री एड. सुलेखाताई कुंभारे ने महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री व पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले द्वारा भेजे गए 5 करोड़ रुपये के मानहानी के नोटिस पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। एड. सुलेखाताई कुंभारे ने स्पष्ट कर दिया है कि वे चंद्रशेखर बावनकुले के आरोपों से डरने वाली नहीं हैं और न ही माफी मांगेंगी। उन्होंने खुद को डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की कट्टर ‘भीमसैनिक’ बताते हुए कहा कि वे इस कानूनी लड़ाई का डटकर मुकाबला करेंगी और जीत हासिल करेंगी।

मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर के सिविल कोर्ट में एड. सुलेखाताई कुंभारे के खिलाफ दीवानी मुकदमा (क्र. 193/2026) दायर किया है। चंद्रशेखर बावनकुले का आरोप है कि एड. सुलेखाताई कुंभारे ने ‘वोट चोरी’ और ‘पार्थ पवार’ से संबंधित मामलों में उन पर झूठे और छवि
खराब करने वाले आरोप लगाए हैं। इस मामले में कोर्ट ने एड. सुलेखाताई कुंभारे को समन जारी कर 28 अप्रैल 2026 को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। चंद्रशेखर बावनकुले का दावा है कि इन आरोपों से उनकी राजनीतिक और सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर ठेस पहुंची है।


अपनी प्रतिक्रिया में पुर्व राज्यमंत्री तथा तेजतर्रार आंबेडकरवादी नेता एड.सुलेखाताई कुंभारे ने बावनकुळे कि ‘प्रतिशोध की ओछी राजनीति’ कहकर इसका निषेध किया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दों पर जब भी कोई चंद्रशेखर बावनकुले से सवाल करता है, तो
बावनकुळे सत्ता कि आड मे कानूनी नोटिस का सहारा लेकर आरोप करनेवाले राजनेता, समाजसेवी हो पत्रकार हो या सोशल मीडिया इन्फ्युलंसर उनकि आवाज दबाने की कोशिश बावनकुले करते रहते हैं। अभी तक कई लोगों को उन्होने सत्ता कि धौंस दिखाकर कानुनी नोटीस और बोगस एफआईआर भी कराये है। लेकिन जनता अब जान चुकी है, जब किसी के पास भ्रष्टाचार के आरोपो पर जवाब देने लायक कुछ नही होता वो आरोपो पर कुछ भी स्पष्टीकरण /खुलासा नही देता है। इसका मतलब दाल मे कुछ काला है। एड. सुलेखाताई कुंभारे के अनुसार, एक दलित भीमसैनिक के खिलाफ इस तरह का दावा ठोकना उनकी संकीर्ण/ओछी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर बावनकुले दबाव तंत्र के जरिए सच को छिपाना चाहते हैं, लेकिन आंबेडकरी विचारधारा के अनुयायी ऐसी धमकियों से विचलित नहीं होते।अब वो वक्त दुर नही महाराष्ट्र के कोनो कोनो से कई निष्पक्ष निर्भिड पत्रकार, सोशल मीडिया स्टार उनके काले कारनामे उजागर कर रहे हैं। जिससे मंत्री बावनकुले के कई कांड बाहर आएंगे।
एड. सुलेखाताई कुंभारे ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि वे अदालत में अपने आरोपों को सबूतों के साथ साबित करेंगी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “हम बाबासाहब के सैनिक हैं और किसी के दबाव में नहीं आएंगे। जो आरोप लगाए गए हैं, वे पूरी तरह सत्य हैं। और उनका जवाब कानूनी तरीके से मैदान में दिया जाएगा।” इस कानूनी विवाद ने कामठी क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।












