श्री.सुनील उत्तमराव साळवे (9637661378 /9527190782)
मुख्य संपादक
Vansh News Digital Web portal online.
खापरखेडा /नागपुर : 27 जुन 2026.
नागपुर जिले के नवनिर्वाचित विधानपरिषद सदस्य विधाएक डॉ. राजीव पोतदार का खापरखेडा शहर मे आगामी 4 जुलाई को शाम 4 बजे आगमन होनेवाला है तथा खापरखेडा कांन्टैक्टर असोशियनद्वारा उनका भव्य सत्कार आयोजन भी होने कि जानकारी असोशियन के अध्यक्ष दिलीपभाऊ बंसोड ने दी।
विधाएक डॉ. राजीव पोतदार खापरखेडा बिजली केंद्र मे दौरा
सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार विधाएक डॉ. राजीव पोतदार नागपुर के खापरखेडा मे स्थित खापरखेडा महाजेनको प्रोजेक्ट का दौरा भी करने जा रहे हैं।विधाएक बनने के बाद यह उनका पहला दौरा है। विधाएक डॉ. राजीव पोतदार खापरखेडा के मुख्य अभियंता के साथ एक विशेष बैठक करने जा रहे तथा खापरखेडा महाजेनको के विभिन्न विभागों कि समिक्षा, समस्या तथा नियोजन कि पुरी जानकारी मुख्य अभियंता से लेंगे ।उसके साथ ही खापरखेडा कांन्टैक्टर असोसिएशन के पदाधिकारियों कि समस्याए टेंडर तथा इन्क्वायरी आवंटन मे पारदर्शिता लाने हेतु कुछ चर्चा और दिशानिर्देश भी विधाएक डॉ. राजीव पोतदार देंगे।
खापरखेडा कांन्टैक्टर असोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली नवनिर्वाचित विधाएक डॉ. राजीव पोतदार से कि भेट!


नागपुर के नवनिर्वाचित विधानपरिषद सदस्य विधाएक डॉ राजीव पोतदार कि आज कमलेश्वर के जनसंपर्क कार्यालय में खापरखेडा कांन्टैक्टर असोशियन के पदाधिकारियों ने भेंट लेकर उन्हें विधाएक बनने पर शाल पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी तथा खापरखेडा शहर मे आने का न्यौता भी दिया। विधाएक डॉ. राजीव पोतदार ने 4 जुलाई को खापरखेडा आने का आमंत्रण भी स्विकार कर लिया ।
इस अवसर पर खापरखेडा कांन्टैक्टर असोशियन के अध्यक्ष दिलीपभाऊ बंसोड तथा जेष्ठ समाजसेवी शांताराम गावंडे, रमेश लोणारे आदी प्रमुखता से उपस्थित थे।












