श्री. सुनील उत्तमराव साळवे
(9637661378 /9527190782)
मुख्य संपादक
Vansh News Digital Web portal online.
कोराडी /नागपुर : 2 सितंबर 2026
कोराडी न्यु सुपरक्रिटिकल बिजली प्रकल्प 660 मेगावॉट केंद्र मे ओवरहाल कार्य के दौरान लोहे का रैक गिरने से एक अस्थायी कंत्राटी कामगार गंभीर घायल होने कि प्राथमिक जानकारी विश्वसनीय सूत्रों से मिली है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए कंत्राटी कामगार मारुती मेश्राम ने इलाज हेतु दवाखाना लेकर जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोडने कि दुःखद घटना कि जानकारी कुछ कामगारों द्वारा बताई जा रही है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोराडी स्थित 660 मेगावाट विद्युत केंद्र के यूनिट क्रमांक 10 में ओवरहाल कार्य के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। बॉयलर विभाग में कॉइल निकालने का काम चल रहा था। इसी दौरान लोहे का भारी रैक गिरने से श्रमिक मारुती मेश्राम (61) गंभीर रूप से घायल हुए। उपचार के लिए नागपुर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।दुर्घटना के कारणो का पता लगाने मे कोराडी महाजेनको प्रशासन लगा है।
महाजेनको कोराडी प्रशासन कि ओर से दुर्घटना का खुलासा आना बाकी!
ममहाजेनको कोराडी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी से हमने इस दुर्घटना के संदर्भ मे सच्चाई जानने के लिए VANSH NEWS ने प्रयास किया लेकिन उनसे कोई संपर्क ना होने से इस दुर्घटना के सही कारणों का पता लग पाएगा। म्रृतक मारुती मेश्राम के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनके म्रृत्यु का असली कारण सामने आएगा। महाजेनको प्रशासन कि ओर से दुर्घटना कि जानकारी पर वरिष्ठ अधिकारी यो द्वारा खुलासा आने पर हम जरुर प्रकाशित करेंगे।











