श्री.सुनील उत्तमराव साळवे
(9637661378 /9527190782)
मुख्य संपादक
Vansh News Digital Web portal online.
नागपुर : 24 सितंबर 2026.
नागपुर में OYO के नाम पर बड़ा एक्शन, 13 होटल-लॉज संचालकों पर क्राईम ब्रांच ने बडी कारवाई करते हुए FIR दर्ज कि है। OYO की शिकायत पर नागपुर क्राइम ब्रांच ने बिना अनुमति OYO के नाम और Logo के इस्तेमाल के आरोप में 13 होटल-लॉज संचालकों पर FIR दर्ज की।पालकमंत्री तथा राजस्वमंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे कि चेतावनी के बावजूद यह होटल लाँज बेखौफ चल रहे थे नियमो कि धज्जियाँ उडाकर ।

यह कार्रवाई OYO कंपनी के नोडल ऑफिसर नरेंद्र सुरेश खारवे की शिकायत पर नागपुर क्राइम ब्रांच के सोशल सिक्योरिटी डिपार्टमेंट द्वारा की गई है। पुलिस द्वारा निम्न इन होटल-लॉज के खिलाफ कार्रवाई कि गई.
- Anand Inn — (हुडकेश्वर)
- Spot On Fakt Tu Ani Mi — (हुडकेश्वर)
- SK Hari — (हुडकेश्वर)
- A.Y. Imperial — (Sonegaon)
- OYO Airport Imperial — (Sonegaon)
- OYO K2 — (Wadi)
- Chandra Inn — (MIDC)
- Flagship The Way Hotel — (Sitabuldi)
- Cosroad Rooms — (इमामवाडा)
- O Kings Inn — (Beltarodi)
- Highway Inn — (Juni Kamptee)
- Continental Inn — (Yashodhara Nagar)
- Galaxy Stay Inn — (PanchPaoli) पुलिस के मुताबिक, बिना अनुमति OYO ब्रांड का व्यावसायिक इस्तेमाल कर आर्थिक लाभ लेने का आरोप है। मामलों में BNS और Trade Marks Act के तहत कार्रवाई की गई है।
ज्ञात रहे कि कुछ दिनों पहले राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे ने नागपुर में ओयो (OYO) होटल्स की बढ़ती संख्या और स्थानीय नागरिकों की शिकायतों पर गंभीर सवाल उठाते हुए सख्त नियमों की घोषणा की थी ।राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे के अनुसार, नागपुर में जगह-जगह ओयो के बोर्ड लग रहे हैं और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर स्थानीय नागरिकों से लगातार शिकायतें मिल रही थी । इस पर रोक लगाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। राजस्व मंत्री बावनकुले कि चेतावनी के बावजूद नागपुर शहर के कई होटलो और लाँज मालिको ने बेखौफ होकर बिना इजाजत OYO का लोगों इस्तेमाल कर ग्राहको को भ्रमित कर रहे थे! लेकिन आज क्राईम ब्रांच द्वारा हुई FIR कारवाई से होटल मालिको और लाँज व्यवसायिको मे हडकंप मच गया है!












