💰 ₹8.5 लाख की आर्थिक मदद मंजूर!
💼 दिवंगत मोहित की बहन को मिलेगी सरकारी नौकरी!
श्री.सुनील उत्तमराव साळवे
(9637661378 /9527190782)
मुख्य संपादक
Vansh News Digital Web portal online.
कामठी /नागपुर : 11 जुन 2026.
नागपुर जिले के कामठी में होली से पहले हुए चाकूबाजी मामले में, घायल 17 वर्षीय नाबालिग दिक्षित (मोहित) दीपक दहाट की इलाज के दौरान नागपुर के अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किए थे। होली की पूर्व संध्या (1 मार्च को) कामठी के ड्रैगन पैलेस टेंपल के पास कुछ युवकों ने दिक्षित(मोहित) और उसके साथियों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था।


दिवंगत दिक्षित डहाट के परिवार के घर पहुंचकर उनकी स्थिति का निरीक्षण किया गया। तथा परिवार के सदस्यों से चर्चा कर उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया। रामटेक लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्यामकुमार बर्वे के प्रयासों से समाज कल्याण एवं सामाजिक न्याय विभाग की ओर से ₹8.5 लाख की आर्थिक सहायता राशि डहाट परिवार के बैंक खाते में जमा कराई गई।
इसके साथ ही दिवंगत दिक्षित (मोहित) डहाट की बहन दिव्या डहाट को शासकीय नौकरी प्रदान करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है, जिससे परिवार को भविष्य में आर्थिक संबल प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की सहायक आयुक्त सुकेशिनी तेलगोटे , विभागीय अधिकारीगण तथा कांग्रेस नेता माजी नगराध्यक्ष शकूर नागानी उपस्थित रहे। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने तथा हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
डहाट परिवार ने इस सहायता के लिए सांसद श्यामकुमार बर्वे, समाज कल्याण एवं सामाजिक न्याय विभाग तथा सभी संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। क्षेत्र के नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।












