श्री.सुनील उत्तमराव साळवे
(9637661378 /9527190782)
मुख्य संपादक
Vansh News Digital Web portal online.
नागपुर : 7 जुलाई 2026.
नागपुर में अन्न व औषध प्रशासन (FDA) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पांचपावली परिसर में स्थित प्रसिद्ध ‘हिरा स्वीट्स’ (Hira Sweets) का खाद्य व्यवसाय लाइसेंस (Food Business License) रद्द कर दिया है।
लाइसेंस रद्द होने का मुख्य कारण-अस्वच्छता
FDA द्वारा हिरा स्वीट्स के उत्पादन यूनिट (Manufacturing Unit) में दि. 3 जुलै 2026 को एक निरिक्षण के दौरान भयंकर गंदगी पाई गई।
म्रृत चुहा
निरिक्षण के दौरान मृत चूहा मिलने से अन्न व औषध प्रशासन विभाग कि टीम ने हीरा स्वीट्स पर कि कडी कारवाई। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान के मैन्युफैक्चरिंग सेंटर में एक मरा हुआ चूहा मिला.
नियमों का उल्लंघन
खाद्य सुरक्षा मानकों (Food Safety Rules) और स्वच्छता के कड़े नियमों की अनदेखी की जा रही थी। FDA द्वारा निरिक्षण करने जो टीम गई थी उस संयुक्त टीम मे आयुक्त के आर. जयपुरकर (अन्न) तथा अन्न सुरक्षा अधिकारी डॉ. ए. एन खंडारे शामिल थे।
नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से समझौता करने के कारण प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है। उसके बाद 6 जुलै 2026 को अन्न व औषध प्रशासन विभाग के आयुक्त तुकाराम मुंडे द्वारा पाचपावली नागपुर स्थित हीरा स्वीट्स का लायसंस अन्न सुरक्षा माणक अधिनियम 2006 तहत कारवाई कर रद्द कर दिया है।












