जनता को सम्राट चौधरी का नेत्रृत्व स्वीकार नही -प्रशांत किशोर (PK)
श्री सुनील उत्तमराव साळवे
(9637661378 /9527190782)
मुख्य संपादक
Vansh News Digital Web portal online.
बिहार : 3 अगस्त 2026
जनसुराज पार्टी नेता प्रशांत किशोर उर्फ PK ने आज बिहार कि राजनीतिक गलियारों में तहलका मचा दिया। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव मे राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भाजपा प्रत्याशी निरजकुमार को 18 हजार 953 वोटो से हराया।
इस चुनाव में में बड़ा उलटफेर
सोमवार को आए उपचुनाव के परिणाम में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 18953 वोटों से जीत हासिल की है। इस उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को हार मिली है। वहीं, राजद तीसरे नंबर पर खिसक गई है। आपको बता दें कि ये परिणाम भाजपा के लिए काफी बड़ा झटका है।
भाजपा का अभेद्य किला ढहा।
दरअसल, बांकीपुर विधानसभा सीट नितिन नबिन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई थी। 1990 से ही बांकीपुर भाजपा के अभेद्य किला बना हुआ था। 1990 से 2005 तक नवीन किशोर बांकीपुर (तब पटना पश्चिम सीट) से विधानसभा चुनाव जीतते रहे। उनके निधन के बाद नितिन नवीन 2006 में पहली बार उपचुनाव में जीत हासिल कर के विधायक बने। इसके बाद से वह 2025 तक इस सीट से विधायक रहे। हालांकि, भाजपा का 31 साल का किला आज PK ने उद्वस्त कर दिया।
जनता को सम्राट चौधरी का नेतृत्व स्वीकार नहीं- पीके
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम पर प्रशांत किशोर ने बयान दिया और सीएम सम्राट चौधरी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- “सम्राट चौधरी के नेतृत्व को बिहार की जनता स्वीकार नहीं करती है, ये बात स्पष्ट है। किला किसी का नहीं होता है। 30 साल का किला ढहने में 30 दिन भी नहीं लगा और इसकी बड़ी वजह ये है कि भाजपा ने चुनाव जीतने के बाद यहां पर एक अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति को, एक गलत चाल-चरित्र वाले व्यक्ति को बिहार का नेतृत्व दिया है। ये लोगों को स्वीकार्य नहीं है।”








