VANSH NEWS Digital Web portal online.
महादुला – कोराडी /नागपुर : 7 अक्टुबर 2026.
नागपुर जिले के महादुला कोराडी शहर के परमात्मा एक सेवक परिवार के जेष्ठ मार्गदर्शक तथा कोराडी ग्रा. पं. के पुर्व सदस्य श्रीवासनगर निवासी 65 वर्षिय मदनसिंह ठाकुर (नैकाने) का कुछ दिनो पहले सडक हादसे चोटग्रस्त होने के बाद इलाज के दौरान आज उनका देहांत हुआ। उनके पश्चात उनके 2 बेटे, 2 बहु, 4 नाती और पत्नी को अपने पीछे वो दुनिया को अलविदा कह गए। महादुला नगरपंचायत के युवा नगरसेवक गोपालसिंह नैकाने के वो पिता है। महादुला कोराडी के सैकडों सेवक उन्हे अपने पितासमान का दर्जा देते रहे। स्व. मदनसिंह नैकाने के देहांत से महादुला कोराडी के परमात्मा एक सेवक परिवार पर एक बडा आघात है, सेवकोने अपने जेष्ठ मार्गदर्शक को खोया है।
कल सुबह 11 बजे होगी अंत्येष्टि!
स्व. मदनसिंह ठाकुर (नैकाने) के पार्थिव शरीर पर कल 8 अक्टुबर 2026 को सुबह 11 बजे नया नांदा स्थित कोलार घाट पर अंतेष्टी होगी।
स्व.मदनसिंह ठाकुर यह जानेमाने समाजसेवी तथा 1995 मे कोराडी ग्रा. पं. के श्रीवासनगर वार्ड के सदस्य भी रह चुके हैं। 41 साल पहले वो महान त्यागी बाबा जुमदेव के विचारो से प्रभावित होकर वो परमात्मा एक सेवक परिवार से जुड गए। उन्होंने कोराडी नाका से लेकर सावनेर तक कई परिवारो को परमात्मा एक सेवक परिवार से जोडा था। महादुला कोराडी के श्रीवासनगर मे अपने घर से परमात्मा एक सेवक परिवार के कार्यक्रम शुरु कर सैकड़ों सेवकों को जोडा। हर साल श्रीवासनगर से उनके मार्गदर्शन मे टिमकी नागपुर तथा उगम स्थानोपर रैली निकालती रही । उनके मार्गदर्शन मे कई परिवार आज नशा मुक्ति कर स्वस्थ जीवन जी रहे है।आज स्व. मदनसिंह ठाकुर (नैकाने) के देहांत के पश्चात उनके बडे सुपुत्र नगरसेवक गोपालसिंह ठाकुर परमात्मा एक सेवक परिवार शाखा के सेवक के रुप मे संभाल रहे है।











